Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर युवाओं ने लिया स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन का संकल्प

जिम बेच रहे हैं स्वास्थ्य का नशा : राजीव जेटली

फरीदाबाद, राकेश देव। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के जन्मदिवस को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों युवाओं ने जिम परिसर में एकत्र होकर बेहतर स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और नशा-मुक्त जीवन की शपथ ली। यह आयोजन मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सशक्त और नशा-मुक्त हरियाणा के संकल्प को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि आज के समय में जिम और खेल संस्थान युवाओं को नशे से दूर रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिम युवाओं को गलत आदतों से हटाकर अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जा रहे हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में खेलों और शारीरिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजीव जेटली सेक्टर-3 स्थित लिगेसी फिटनेस जिम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और यदि युवा स्वस्थ रहेगा तो हरियाणा और देश दोनों स्वतः मजबूत बनेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा चलाया जा रहा नशा-मुक्त अभियान तभी पूरी तरह सफल होगा, जब समाज के सभी वर्ग, विशेषकर खेल और फिटनेस से जुड़े संस्थान, इसमें सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर राजीव जेटली ने रिबन काटकर जिम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर युवाओं को संदेश देते हुए राजीव जेटली ने कहा कि यदि युवा किसी प्रकार का नशा पालें तो वह केवल बेहतर स्वास्थ्य, मजबूत शरीर और अनुशासित जीवन का नशा हो। यही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के जन्मदिवस पर उन्हें दिया जाने वाला सबसे बड़ा और सच्चा उपहार होगा। कार्यक्रम के अंत में राजीव जेटली ने युवाओं और बच्चों के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया और सभी को स्वस्थ जीवन, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर गुलशन कौशल, सौरभ सोलंकी, योगेश, चमन शर्मा, जैसी राजपूत एवं लोकेश राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles