Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा के राज में प्रदेश के हालात बेहद खराब,  प्रदेश में अपराधी नायाब और सरकार गायब है- डॉ अजय सिंह चौटाला

आज बेरोजगारी के चलते रूसी    सेना में भर्ती होकर जान गंवाने को मजबूर हरियाणा के युवादिग्विजय चौटाला

युवा योद्धा सम्मेलन के जरिए जेजेपी ने फरीदाबाद में दिखाई ताकत, बृज शर्मा मोहसिन चौधरी ने उठाए युवाओं से जुड़े अनेक मुद्दे 

फरीदाबाद, राकेश  देवआज भाजपा सरकार में प्रदेश के खराब हालातों को देखकर लगता है कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सिस्टम में बैठे लोग मौज लूट रहे और जनता परेशान हो रही है। सरकार केवल हवा-हवाई बातें करके जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन धरातल की सच्चाई जगजाहिर है। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कही। वे रविवार को फरीदाबाद जिले में आयोजित जेजेपी के तीसरे युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। डॉ चौटाला ने कहा कि आज युवाओं को एकजुट होकर बदलाव लाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करें और जेजेपी की ताकत को बढ़ाएं। 

 युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में यह तीसरा युवा योद्धा सम्मेलन है जिसमें जेजेपी के युवाओं को योद्धा बनकर मैदान में उतरना पड़ेगा और पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश का बुरा हाल है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज किसानों की हालात दयनीय है, क्योंकि न तो किसानों को उनकी फसलों  का पूरा दाम मिल रहा है और न ही सरकार द्वारा अब तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को नमी के नाम पर लूटा जा रहा है। वहीं बढ़ते अपराध को देखते हुए लगता है कि आज प्रदेश में गुंडे नायब है और पुलिस प्रशासन गायब है।  यह भी कहा कि राजनीतिक सफर में जनहित के फैसले लेना जरूरी होते है और जेजेपी ने सरकार में रहते हुए चौधरी देवीलाल की तरह अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य करके दिखाएं है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हमारे कई विरोधी पार्टी के नेताओं का जेजेपी का नाम लिए बिना खाना हजम नहीं होता है और दुष्प्रचार करते रहते है, लेकिन हमें उनका जिक्र नहीं करना है। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी गुटबाजी में बंटी हुई है और विपक्ष की भूमिका से गायब है। उन्होंने कहा कि जेजेपी फील्ड में उतर कर आमजन की आवाज बन रही है और निश्चित तौर पर आने वाला समय जेजेपी का ही होगा। जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी  ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के सच्चे सिपाही सदा संघर्ष करके बदलाव लाने में विश्वास रखते है और आज पार्टी कार्यकर्ता संगठन मजबूती के लिए निरंतर मेहनत में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि आज जेजेपी के साथ युवा वर्ग बड़ी संख्या में जुड़ रहा है।  बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते नशे और बढ़ते अपराध पर भी चिंता जाहिर की और इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर जेजेपी हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी,  पवन जाखड़ व अन्य वरिष्ठ  नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। दो दर्जन से अधिक युवाओं में विभिन्न पार्टी छोड़कर जे जेपी का दामन थामा। और कल पूर्व में रहे  युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुडा ने  जिन साथियों का अपने साथ  पार्टी छोड़ने का प्रचार किया माणिक मोहन ब राजाराम ने कार्यक्रम शामिल होकर पार्टी को नहीं छोड़ने का विश्वास  दिलाया।इस मौके पर तेजपाल डागर, प्रेम सिंह धनखड़, जिला प्रवक्ता अनिल ख़ुटेला, जितेंद्र चौधरी,अमर नरवत, हल्का अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान, सुदेश ग्रोवर, हाजी करामत अली, सोराज आधाना, परविंदर सिंह,परमिंदर शर्मा, पवन नरवत, अमर सिंह दलाल, देवेंद्र बैरागी, मो शरीफ,संदीप कपाड़िया,लोकेंद्र कलीरामन,श्रीपाल तेवतिया, भारत यादव,टीकाराम भारद्वाज,रणजीत ठाकुर, धीरज ठाकुर, सुबोध चंद्रवंशी,रवि शर्मा, मो खुर्शीद अल्वी,मो शरीक, इमरान खान,अमित टंडन , दरियाब टोंक , जय प्रकाश ढुल, राजबीर गुजर, विनय धतरवाल, श्याम सिंह श्योराण,आनंद भाटिया, श्रवण त्यागी, सचिन राव सहित काफी संख्या में पार्टी के वर्कर  एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles