फरीदाबाद, राकेश देव।एचएसईबी वर्कर्स एसोसिएशन 292 के राज्य प्रधान श्री सुनील खटाना महासचिव उमेद मलिक व केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ प्रबंधक निदेशक दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम श्री विक्रम यादव जी के साथ कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विद्युत नगर हिसार में एक बैठक ली गई जिसमें मुख्य रूप से सरकार द्वारा बनाई गई ट्रांसफर पॉलिसी की खामियों से मैनेजमेंट को अवगत करा अपने सुझाव दिये साथ ही 2019 के लगे नए एलम को एसईटीसी टेस्ट की शर्त खत्म करवाई जोखिम भत्ते की प्रक्रिया आगे सरकार को भेजने की बात हुई एक्स ग्रेशिया पॉलिसी में नौकरी देने कैशलेश मेडिकल सुविधा लागू करने नये लगे एलम लाईनमैंन की घर वापसी इंटर यूटिलिटी ट्रांसफर एचकेआरएम के डाटा में हुई त्रुटियों को ठीक करने क्लेरिकल के साथियों को वर्दी भत्ता देने जल्दबाजी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू ना करने पर बात हुई।इस अवसर पर राज्य प्रधान श्री सुनील खटाना ने कहा की एचएसईबी वर्कर्स एसोसिएशन 292 पूरे प्रदेश में कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाने व समय पर उनका निराकरण करने का कार्य करता है
बिजली कर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रबंधक निदेशक के साथ की बैठक : सुनील खटाना



