फरीदाबाद, राकेश देव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी पर जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल एवं फरीदाबाद पुलिस के सहयोग एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के नेतृत्व में लगातार कोहरे में बढ़ोतरी को देखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 व रिफ्लेक्टर महाअभियान सेक्टर- 15 हुड्डा मार्केट फरीदाबाद में चलाया यह मार्किट शहर की सबसे व्यस्त और भीड़ वाली मार्किट है रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के उपप्रधान बिजेंद्र सैनी ने बताया यहां शाम को जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालक उल्टी सीधे वाहन चलाते हैं जिसके कारण यहाँ ट्रैफिक बढ़ जाता है सेक्टर- 15 चौकी पुलिस इंचार्ज ओम प्रकाश देशवाल ने ई-रिक्शा चालकों को सड़क नियम न तोड़ने की चेतावनी दी कोहरे से बचाव के लिए साईकिलों , ई-रिक्शा , ऑटो रिक्शा व दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पर भी रिफ़्लेक्टर टेप लगाई ताकि रात में कोई सड़क दुर्घटना ना हो और दुपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क हेलमेट लगाने के साथ साथ हेलमेट की सेफ़्टी बेल्ट भी लगाए वरना कोई भी झटका लगने पर हेलमेट सर से निकल सकता है सर सलामत तो घर सलामत नशे की हालत में वाहन बिलकुल भी ना चलाए ख़ुद भी बचें और दुसरों को भी बचाए कोई भी सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचित करें इस अभियान में सेक्टर- 15 पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश देशवाल व उनकी चौकी टीम ,रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से नरेंद्र सैनी , बिजेंद्र सैनी , जसवीर सिंह व अन्य मौजूद रहे
नशें में वाहन बिलकुल भी ना चलाए :- चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश देशवाल



