भदौरिया जॉइंट कमिश्नर कल चंदावली निगम जॉन कार्यालय में लगेगा कैंप
फरीदाबाद, राकेश देव।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में बल्लभगढ़ जॉन में आमजन की समस्याओं एवं प्रॉपर्टी आईडी संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए साप्ताहिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 15 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया जबकि 12 शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के लिए भेज दिया है जो 3 से 4 दिन में हल होगी। कैंप में जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निपटाया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक कैंप के अलावा नागरिक किसी भी कार्य दिवस के दौरान अपनी समस्या निगम कार्यालय में आकर दर्ज करा सकते हैं।इस अवसर पर बल्लभगढ़ जॉन की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी तथा अशोक कुमार भी मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा प्रत्येक जॉन में नियमित रूप से ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी। कल की शिकायतें चंदावली जॉन कार्यालय में सुनी जाएंगी। कैंप का साप्ताहिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा — सोमवार – एनआईटी जॉन मंगलवार – ओल्ड जॉन बुधवार – बल्लभगढ़ जॉन वीरवार – चंदावली जॉन कैंप लगाने का उद्देश्य प्रॉपर्टी आईडी प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना है। साथ ही आम नागरिक नगर निगम कार्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य व शिकायत के समाधान हेतु कैंप में पहुंच सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा सके।



