Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूम रहे देशी-विदेशी पर्यटक

39वे अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में वाद्य यंत्रों की धुन पर आगंतुकों का हो रहा अतिथि सत्कार

फरीदाबाद, राकेश देव। इन दिनों 39 वे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में जहां देशी विदेशी कलाकार अपनी कला और संस्कृति से रूबरू करा रहे हैं,वहीं हरियाणा की बीन व नगाड़ा पार्टियां भी यहां आने वाले पर्यटकों का बीन की धुन पर अतिथि सत्कार कर रही हैं।

सूरजकुंड मेला परिसर में आगंतुकों का स्वागत करती बीन पार्टियां और जमकर थिरकते पर्यटक।

जैसे ही पर्यटकों की मेला परिसर में एंट्री होती है,आसपास ही वाद्य यंत्र बजाकर कलाकार स्वागत करते हैं और बीन ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस करते हैं।फरीदाबाद के साथ लगते  बंचारी गांव से आई कदम सिंह  पार्टी पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रही है। नगाड़ों की थाप पर देशी विदेशी पर्यटक झूमते नजर आ रहे हैं। यह पार्टी हर आगंतुक के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उनके धमाकेदार नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि मेले में आने वाले हर शख्स में अलग ही जोश भर रही है।लोक कलाकारों का यह दल न केवल अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है बल्कि हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं को भी सजीव कर रहा है। ये कलाकार जब पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में रंगमंच पर उतरते हैं, तो पूरे माहौल में हरियाणवी संस्कृति की महक घुल रही है। हरियाणवी लोक नृत्य की धुनों पर विदेशी पर्यटक भी थिरकते नजर आ रहे हैं वहीं हर एक पर्यटक अपने मोबाइल कैमरे में इस यादगार पल को कैद कर रहे हैं।मेले में बीन वादक कवल सिंह कहते हैं कला और संस्कृति को जीवित रखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार कलाकारों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा निरन्तर मेले का अवलोकन कर रहे हैं। फिलहाल 15 फरवरी तक चलने वाले आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में प्रतिदिन मेला परिसर में आगन्तुकों का भव्य स्वागत सत्कार बीन पार्टियां कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles