Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घायलों को 10 लाख और मृतकों को 30 लाख मुआवजा दिया जाए जन संघर्ष समिति फरीदाबाद

फरीदाबाद, राकेश देव। जन संघर्ष समिति के फरीदाबाद के विभिन्न ट्रेड यूनियनों और सामाजिक संगठनों ने जिला उपायुक्त, डेप्युटी लेबर कमिश्नर फरीदाबाद, और रीजनल डायरेक्टर ईएसआईसी हरियाणा सेक्टर 16 फरीदाबाद को मिला और दिनांक 16 फरवरी 2026 को शाम मुजेसर सेक्टर 24 में स्थित कालका स्टील के श्रमिकों व अन्य जले हुए व्यक्तियों के लिए मुआवजे की मांग की जिसमें मृतकों को 30 लख रुपए और घायल लोगों के लिए 10 लाख रुपया की मांग की गई। इससे प्रतिनिधिमंडल में एटक की तरफ से बेचू गिरी व साथी आर एन सिंह, हिंद मजदूर सभा की तरफ से साथी एस डी त्यागी जी, भारतीय मजदूर संघ की तरफ से शैलेश सिंह और इंकलाबी मजदूर केंद्र की तरफ से साथी संजय मौर्य ,भोजपुरी अवधी समाज के अध्यक्ष साथी रघुवर दयाल जी व वासी प्रवासी संघ की तरफ से साथी संतोष यादव मिथिलांचल ब्राह्मण समाज के श्री झा जी भूतपुर पार्षद दयाशंकर गिरी संजीव कुशवाहा , मनोज कुमार औद्योगिक ठेका मजदूर यूनियन व अन्य थे। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि सभी फैक्ट्रियों में अभियान चलाकर श्रम विभाग वी ईएसआईसी सुरक्षा के मानक सही ढंग से लागू करें और मजदूरों को ईएसआई के अंतर्गत लाया जाए। ईएसआई कॉरपोरेशन जले हुए अमृतके मजदूरों को अपने रेगुलेशन की धारा 12 और 14 के तहत सुविधा प्रदान करें और घायलों को तथा मृतकों को मुआवजे की उपरोक्त रकम की मांग की गई। सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया के जो भी कानूनी तौर पर और व्यावहारिक तौर पर संभव होगा वह उन मजदूरों के लिए करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles