फरीदाबाद, राकेश देव।फरीदाबाद जिले के एनआईटी विधानसभा में रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स, फरीदाबाद जिला कांग्रेस सेवादल (शहरी) अध्यक्ष विशाल पाण्डेय जी एवं यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष रियाज़ खान जी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का रहा था । बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से गरीबों, पिछड़ों की पार्टी रही है इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में अपनी पार्टी से उन सभी को पुनः जोड़ना चाहिए। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष शहरी हरीश ऋषि, जिला महासचिव हर प्रसाद और नागेन्द्र प्रसाद, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास केवट, तिगांव विधानसभा अध्यक्ष अंशु शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष शमीम, एनआईटी विधानसभा उपाध्यक्ष दया शंकर गिरी सहित रामीकबल रविदास, लल्लन राम, आनंद पाठक उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी गरीबों, पिछड़ों की पार्टी है: अंश वत्स फरीदाबाद जिला कांग्रेस सेवादल (शहरी) द्वारा आयोजित रवि मिलन कार्यक्रम



