Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

औपचारिकता से नहीं, संतोषजनक समाधान से बंद हों शिकायतें : सीटीएम अंकित कुमार

– समाधान पोर्टल में बदलावों पर जिलों के अधिकारियों के साथ डाउट क्लीयरिंग सेशन आयोजित

– समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जनसंवाद पोर्टल की लंबित शिकायतों पर समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

फरीदाबाद, राकेश देव ।हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की टीम द्वारा सभी जिलों के अधिकारियों के साथ एक डाउट क्लियरिंग सेशन आयोजित किया गया। इस सत्र में समाधान पोर्टल में हाल ही में किए गए परिवर्तनों से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल तथा जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एटीआर संबंधित एसडीएम के हस्ताक्षर सहित अपलोड की जाए तथा पुलिस और नगर निगम को छोड़कर अन्य सभी विभाग एसडीएम स्तर से सत्यापन अवश्य कराएं। जिन मामलों में रीओपन को तकनीकी रूप से अनुचित माना जाता है, उनके संबंध में विस्तृत लिखित प्रतिवेदन उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि पेंडेंसी और रीओपन मामलों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सीटीएम अंकित कुमार ने स्पष्ट किया कि अगली समीक्षा से पूर्व सभी विभाग अपनी अद्यतन कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूरी कर या हस्ताक्षर कर शिकायत बंद करना स्वीकार्य नहीं होगा। यदि समाधान गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया तो संबंधित मामला पुनः खोला जाएगा और विभागीय जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके। सीटीएम अंकित कुमार ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। समीक्षा बैठक में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज  सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles