फरीदाबाद, राकेश देव ।जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला तिगांव विधानसभा के रीवाजपुर गांव में हलका अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान के कार्यालय पर युवाओं की मीटिंग लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचे।
प्रदेश में युवाओं के दम पर पार्टी को 10 विधायक जीताकर सत्ता में भागीदारी में रही जननायक जनता पार्टी ने एक बार फिर से हरियाणा प्रदेश में युवाओं को पार्टी के विचारधारा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसको लेकर युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं तेज तर्रार नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने पूरे हरियाणा प्रदेश में युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि यह हरियाणा प्रदेश में तीसरा युवा योद्धा सम्मेलन फरीदाबाद में होगा । जिसमें जिले के युवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने फरीदाबाद पहुंचे दिग्विजय चौटाला का स्वागत करते हुए मीटिंग को संबोधित किया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला एवं पूर्व में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला , युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आदेश अनुसार जिला फरीदाबाद की समस्त कार्यकारिणी रिवाजपुर में होने वाले दो नवंबर के इस युवा योद्धा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में विशेष भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल डागर प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़ हलका अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान, सोराज आधाना,सुदेश ग्रोवर, हाजी करामत अली ,जितेंद्र चौधरी,जेपी शर्मा, अमर नरवत, अमर सिंह दलाल ,देवेंद्र बैरागी, अनिल वाल्मीकि, पवन नरवत, अमित टंडन, मोहम्मद शरीफ, रंजीत ठाकुर ,सुबोध चंद्रवंशी ,विनोद अग्रवाल ,परविंदर शर्मा, सचिन शर्मा ,गुलाब रावत,पंकज ठाकुर, शाहिद काफी कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।
ऐतिहासिक होगा 2 नवंबर को फरीदाबाद का ( यूथ योद्धा सम्मेलन )दिग्विजय सिंह चौटाला ।



