
फरीदाबाद, राकेश देव। नेशनल आई एम ए द्वारा अहमदाबाद में नाटकोन 2025 का आयोजन 27 और 28 दिसंबर को किया गया। इसमें हरियाणा आई एम ए से फरीदाबाद के डॉ सुरेश अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल प्रेसिडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड दिया गया। डॉ पुनीता हसीजा को भी जे डी एन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवॉर्ड दिया गया। फरीदाबाद आई एम ए के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।प्रधान डॉ राजीव गुंबर और सचिव डॉ अनुज ढींगरा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए डॉ सुरेश अरोड़ा और डॉ पुनीता हसीजा को शुभकामनाएं दी।दो दिनों के इस आयोजन को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने संबोधित किया और इसमें नए नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में डॉ अनिल नायक ने पदभार संभाला। हरियाणा आई एम ए ब्रांच को बेस्ट ब्रांच और हिसार ब्रांच को बेस्ट लोकल ब्रांच का अवॉर्ड भी दिया गया।डॉ पुनीता हसीजा ने स्वयं अहमदाबाद जाकर अवॉर्ड प्राप्त किया।



