Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अग्निकांड पर सरकार की चुप्पी से कर्मचारियों एवं आम जनता में नाराजगी :-नरेश शास्त्री

शहिद भविष्य चंद फायरमैन व रवि पुलिसकर्मी को शहिद का दर्जा, एक करोड रुपए आर्थिक सहायता ,आश्रितो को पक्की नौकरी दे सरकार:- नरेश शास्त्री

फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों के लिए एक मार्च को फायर कर्मचारी सहित प्रदेश के अन्य कर्मचारी देंगे श्रद्धांजलि:- नरेश शास्त्री

संघ की चेतावनी मांग पूरी नहीं की तो प्रदेश व्यापी आंदोलन, 9 अप्रैल से हड़ताल होगी :- नरेश शास्त्री

फरीदाबाद, राकेश देव। भीषण अग्निकांड में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं अभी तक पांच लोगों के मृत्यु की खबर है सरकार द्वारा घायल व मृतकों के प्रति संवेदना तक व्यक्त नहीं की लोगों में सरकार से प्रति भारी नाराजगी।इस अग्निकांड में शहीद हुए भविष्य चंद शर्मा फायरमैन वह रवि पुलिसकर्मी के परिवारों को सांत्वना ना देना सरकार का निराशा जनक कृत्य। प्रति सरकार के इस निराशा जनक व्यवहार व हठधर्मिता की सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंद व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने प्रेस ब्यान जारी करते हुए बताया गहरी नाराजगी व्यक्त की है। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने तब प्रत्याशी इस अग्निकांड के जिम्मेदार व्यक्तियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं घायल व मृतकों के परिवारों को राहत पहुंचाने का काम नहीं किया तो सरकार की खिलाफ सड़कों पर होगा आंदोलन। श्री शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद की दो कम्पनियों कालका जी लुब्रिकेंट व शिव स्टील कम्पनी में रखे केमिकल के डर्मो में हुए विस्फोटों के दौरान एनआईटी दमकल केंद्र के भवी चंद सपुत्र श्री किशन चंद(पे-रोल) व रणबीर सपुत्र श्री रणजीत(हरियाणा कौशल रोजगार निगम) दमकल कर्मचारी 70% से अधिक झुलस गए थे इसके अलावा 3 पुलिस कर्मचारियों सहित 35 लोग घायल हो गए थे इनमे से 8 गम्भीर घायलों को दिल्ली के एम्स व सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया इनमें से एक दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा व एक पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं, दूसरा दमकल कर्मचारी रणवीर भी एम्स ट्रॉमा सेंटर के बर्निंग आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। कर्मचारियों का परिवार गहरे सदमे में हैं। दुखद पहलू यह भी है, कि अभी तक प्रशासन या सरकार की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या निःशुल्क इलाज की ठोस घोषणा नहीं की गई है। सरकारी हॉस्पिटल बीके प्रशासन ने इन कर्मचारियों से इलाज की राशि की वसूली भी की है। प्रदेश में इससे पहले भी कई बार आग बुझाते समय दमकल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और कुछ साथी कर्तव्य निभाते हुए शहीद भी हो चुके हैं, लेकिन हर बार सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी सहायता के लिए कोई स्थायी व प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि दिवंगत दमकल कर्मचारी भवी चंद व पुलिसकर्मी रवीं को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता राशी प्रदान की जाए, पत्नी/परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दी जाए,दमकल कर्मचारी की दिव्यांग बेटी को सभी सामाजिक लाभ और दोनों बेटियों को पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाए,गंभीर रूप से घायल दमकल कर्मचारी रणवीर सिंह का पूर्ण निशुल्क उपचार कराया जाए तथा स्वस्थ होने की अवधि तक ड्यूटी पीरियड माना जाए व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति रोकने हेतु सभी फायर स्टेशनों पर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निशुल्क इलाज व बीमा पॉलिसी का प्रावधान किया जाए। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिवंगत व घायल कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू करके प्रदेश के सभी 104 मुख्य दमकल केंद्रों व उप दमकल केंद्रों पर फरीदाबाद के शहीदों की याद में 1 मार्च को श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करके फायर ऑफिसर व स्टेशन इंचार्ज की मार्फत हरियाणा सरकार के नाम मांगों का ज्ञापन व हड़ताल का नोटिस देगा उसके उपरांत प्रदेश भर के तमाम नियमित,पे-रोल व कौशल निगम के दमकल कर्मचारी 8 व 9 अप्रैल को पूर्णतया काम बंद करके राज्य स्तरीय हड़ताल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles